फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थीं जुन्को ताबेई? जिनकी याद में गूगल ने बनाया डूडल

Sun, 22 Sep 2019 11:35 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Junko Tabei, first woman to climb Everest, dies at 77 - फोटो : file photo
विज्ञापन
आज गूगल ने जुन्को ताबेई (Junko Tabei) के जन्मदिन पर डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने के बाद अपनी यात्रा जारी रखी थी और 70 से अधिक देशों के सबसे ऊंचे पर्वतों की चोटियों को फतह कर इतिहास रचा था। 16 मई 1975 को माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला, जुनको ताबेई का 77 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। पढ़ते हैं इनके बारे में सबकुछ...
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य जानकारी-
  • मिहारू, फुकुशिमा में जुन्को का जन्म हुआ था।
  • उनके सात बहन-भाई थे. वे पांचवे नंबर की थीं।
  • उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में पहली बार माउंट नासू के पास चढ़ाई की। 
  • उनके पति का नाम मासानोबू ताबेई था।
  • उनके पति एक माउंट क्लाइंबर थे।
  • 1965 में जापान में पर्वतारोहण के समय वे मासानोबू से मिली थी।
एवरेस्ट फतह करने के 16 वर्ष बाद 1991 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं और भी पर्वत फतह करना चाहती हूं। उन्होंने यह साहस भरा काम एक ऐसे देश में रहते हुए किया था जहां महिलाओं की जगह घर में मानी जाती थी। उनका फलसफा था कि जीवन को पूरी तरह से जीना चाहिए। 

उन्होंने 1969 में एक लेडीज क्लाइंबिग क्लब की स्थापना की थी। दो बच्चों की मां ने 1991 के इंटरव्यू में कहा, 'मेरी पीढ़ी के अधिकतर जापानी पुरुष उम्मीद करते हैं कि महिलाएं घर में रहेंगी और घर की सफाई करेंगी। वह 1992 में सात महाद्वीपों की सबसे ऊंचे पर्वतों की चोटियों को फतह करने वाली पहली महिला बनीं।

गूगल द्वारा बनाया गया एनीमेशन -
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें