फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPSC Paper Leak: जूनियर क्लर्क परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, गुजरात एटीएस ने 30 उम्मीदवार दबोचे

Thu, 06 Apr 2023 06:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GPSC Paper Leak Case: गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने राज्य की कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा के लीक हुए प्रश्न-पत्र को खरीदने के आरोप में गुरुवार को 30 उम्मीदवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Gujarat Junior Clerk Exam Paper Leak Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gujarat Junior Clerk Exam Paper Leak Case: गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने राज्य की कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा के लीक हुए प्रश्न-पत्र को खरीदने के आरोप में गुरुवार को 30 उम्मीदवार को गिरफ्तार किया। गुजरात पंचायत सेवा आयोग की जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा 29 जनवरी को शुरू होने कुछ घंटे पहले रद्द कर दी गई थी। 1181 पदों पर जूनियर क्लर्कों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा में 9.53 लाख उम्मीदवारों को शामिल होना था। 

विज्ञापन


गुजरात एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि जनवरी में लीक का पता चलने के बाद इससे पहले एजेंटों और बिचौलियों सहित 19 लोगों को धोखाधड़ी, आपराधिक अपराधों और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था और वे अब भी सलाखों के पीछे हैं। एटीएस के अनुसार पेपर लीक के सिलसिले में जनवरी में वडोदरा के एक कंप्यूटर सेंटर पर छापे के दौरान सात महिलाओं सहित इन 30 उम्मीदवारों के कॉल लेटर, ब्लैंक चेक और मूल दस्तावेज जब्त किए गए थे। इनके सत्यापन और जांच के बाद गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
 
 


एटीएस अधिकारी ने बताया कि ये 30 व्यक्ति पेपर लीक में शामिल लोगों को 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच भुगतान करने के लिए सहमत हुए थे, और ब्लैंक चेक और मूल प्रमाण पत्र गारंटी के रूप में जमा किए गए थे। इनमें से अधिकतर उम्मीदवार मेहसाणा, अरावली, खेड़ा, दाहोद, साबरकांठा, गांधीनगर, छोटाउदेपुर और महिसागर जैसे उत्तरी और मध्य गुजरात जिलों से हैं। 


 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था और 29 जनवरी की तड़के प्रश्न-पत्र की एक प्रति बरामद की थी, जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। पकड़े गए लोगों में ओडिशा के मूल निवासी, तेलंगाना के हैदराबाद में एक प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी, वडोदरा शहर के दो निवासी, जिनमें एक कंप्यूटर सेंटर संचालित करने वाला भी शामिल है, जिस पर 29 जनवरी की तड़के लीक जांच के तहत छापा मारा गया था। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के समय 15 लोगों को पकड़ा गया था, जबकि चार आरोपियों को कुछ समय बाद पकड़ा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें