फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JPSC JET 2024 Exam: झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, छह अक्तूबर से पहले भर दें फॉर्म

Tue, 16 Sep 2025 09:11 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JPSC JET 2024: झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 6 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फॉर्म में सुधार 8 से 10 अक्तूबर 2025 तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JPSC JET 2024 Registration: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर 6 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना 9 सितंबर को प्रकाशित की गई थी।

विज्ञापन


आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 7 अक्तूबर शाम 5 बजे तय की गई है। वहीं, फॉर्म में सुधार 8 से 10 अक्तूबर 2025 तक खुली रहेगी, जिसमें उम्मीदवार किसी भी त्रुटि को सुधार सकते हैं।

कौन कर सकता आवेदन?

झारखंड JET 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित और EWS अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक (बिना पूर्णांक के) प्राप्त किए हों। वहीं, आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/BC-I/BC-II/PwBD) के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अंक 50% निर्धारित किए गए हैं। अपनी मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

किन्हें मिलेगा आरक्षण का लाभ?

आरक्षण (ऊर्ध्वाधर/क्षैतिज) का लाभ केवल झारखंड के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी, चाहे वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के ही क्यों न हों, अनारक्षित माने जाएंगे और उनके लिए संबंधित आरक्षण लागू नहीं होगा। 

परीक्षा पैटर्न और अंकन प्रणाली

झारखंड JET 2024 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर I में कुल 50 प्रश्न होंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक होंगे। यह पेपर उम्मीदवार की शिक्षण/अनुसंधान योग्यता, तर्क, समझ और सामान्य जागरूकता का आकलन करेगा। पेपर II में 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए कुल 200 अंक होंगे और यह उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय के गहन ज्ञान का मूल्यांकन करेगा।

प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक होंगे और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे (भाषाई प्रश्नपत्रों को छोड़कर)। उम्मीदवार अपने स्नातकोत्तर विषय के अनुसार पेपर II का विषय चुनेंगे।

JPSC JET 2024: आवेदन शुल्क

जेपीएससी जेईटी 2024 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 575 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि बीसी-1, बीसी-2 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये रखा गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को मात्र 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें