फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग की मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, तुरंत करें चेक; जानें आगे की प्रक्रिया

Mon, 09 Jun 2025 03:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Mock Seat Allotment List: जोसा ने राउंड 1 की मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 9 जून को जारी कर दी है। यह लिस्ट उन विकल्पों के आधार पर तैयार की गई है जो अभ्यर्थियों ने 8 जून 2025 तक भरें थे।
विज्ञापन
computer new - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Mock Allotment 2025: जो छात्र आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और आईआईएसईआर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग 2025 में भाग ले रहे हैं, उनके लिए बड़ी अपडेट है। जोसा (Joint Seat Allocation Authority) ने राउंड 1 की मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज यानी 9 जून को जारी कर दी है। यह लिस्ट उन विकल्पों के आधार पर तैयार की गई है जो अभ्यर्थियों ने 8 जून 2025 तक भरें थे।

विज्ञापन


अब छात्र जेईई मेन 2025 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से josaa.nic.in पर जाकर मॉक अलॉटमेंट देख सकते हैं।

जोसा काउंसलिंग क्यों है जरूरी?

जोसा की काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में दाखिला दिया जाता है। यह प्रक्रिया छात्रों को उनके जेईई मेन/एडवांस्ड स्कोर और विकल्पों के आधार पर सीट अलॉटमेंट सुनिश्चित करती है।

मॉक अलॉटमेंट का मकसद छात्रों को यह समझाना है कि उनके द्वारा भरे गए विकल्पों के अनुसार उन्हें किस संस्थान और ब्रांच में सीट मिल सकती है, ताकि वे फाइनल विकल्प सोच-समझकर भर सकें।

क्या है आगे की प्रक्रिया?

जोसा काउंसलिंग कुल 6 राउंड में आयोजित होगी। मॉक अलॉटमेंट के बाद छात्र अपने विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं और अंतिम लॉकिंग के लिए तैयार हो सकते हैं। जल्द ही फाइनल सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

JoSAA 2025 के दौरान आईआईटी में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
  • कक्षा 10 की मार्कशीट/प्रमाणपत्र (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) – निर्धारित फॉर्मेट में
  • PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • 40% से कम विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए लेखन में कठिनाई संबंधी प्रमाणपत्र
  • बैंक पासबुक की फोटो या कैंसिल्ड चेक
  • मेडिकल सर्टिफिकेट (Annexure 7 के अनुसार)
  • OCI/PIO कार्ड (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट या नागरिकता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

JoSAA 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग शुरू 3 जून 2025
च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 12 जून 2025 (शाम 5 बजे तक)
पहला मॉक सीट एलोकेशन 9 जून 2025
दूसरा मॉक सीट एलोकेशन 11 जून 2025
अंतिम विकल्प लॉक करने की तिथि 12 जून 2025
पहला राउंड सीट अलॉटमेंट 14 जून 2025
सीट एक्सेप्टेंस फीस भुगतान और ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड 1) 14 जून – 19 जून 2025
दूसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 21 जून 2025
तीसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 28 जून 2025
चौथा राउंड सीट अलॉटमेंट 4 जुलाई 2025
पांचवां राउंड सीट अलॉटमेंट 10 जुलाई 2025
छठा (अंतिम) राउंड सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई 2025
पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया का समापन 28 जुलाई 2025 (अनुमानित)

JEE Advanced Toppers 2025: रजित गुप्ता AIR-1 के साथ बने टॉपर; देवदत्ता माझी महिला वर्ग में अव्वल; देखें लिस्ट

नया नियम, फीस पंजीकरण के साथ प्री-पेमेंट का विकल्प

अब किसी छात्र की सीट फीस जमा न होने के कारण रद्द नहीं होगी। इस वर्ष से फीस जमा करने के नियम में बड़ा बदलाव हुआ है। जोसा काउंसलिंग में पंजीकरण के बाद च्वाइस फिलिंग के साथ ही छात्र को अपनी फीस जमा करने का मौका मिलेगा। अब छात्र ही फीस जमा करें, यह जरूरी नहीं होगा। बिना लॉगइन भी कोई भी फीस जमा कर सकेगा।

कैसे देखें JoSAA Mock Allotment 2025?

  • सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर “View Mock Seat Allocation-1 based on the choices filled-in by candidates as on June 8, 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा।
  • अपने JEE Main 2025 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन भरें।
  • इसके बाद Login पर क्लिक करें।
  • आपकी JoSAA Mock Allotment 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें