ऑनलाइन रिपोर्टिंग से पहले करें तैयारी
ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी होगी:
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- JEE Main/Advanced का एडमिट कार्ड
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS/OBC के लिए 1 अप्रैल 2025 के बाद का होना चाहिए)
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- कैंसिल चेक की फोटोकॉपी
इन संस्थानों में मिलेगा एडमिशन
जोसा काउंसिलिंग 2025 के जरिए देशभर के 23 IITs, 32 NITs, 26 IIITs और 47 GFTIs में एडमिशन कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 तक 6 राउंड में पूरी होगी।
JoSAA Round 1: ऐसे करें फीस का ऑनलाइन भुगतान
- सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Candidate Login” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज कर Login करें।
- अब अपनी आवंटित सीट देखें और Accept करते हुए फीस भुगतान करें।
- अंत में Confirmation Page डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।