JoSAA Counselling 2023 एक नजर में
इस साल जेईई एडवांस्ड के परिणाम 18 जून को घोषित किए गए थे। इसके बाद, जोसा काउंसलिंग भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और विभिन्न अन्य संस्थान में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जोसा के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार का पंजीकरण या विकल्प भरना 19 जून से शुरू हुआ था। उम्मीदवारों के पास JoSAA 2023 के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार पंजीकरण और विकल्प भरने के लिए 28 जून तक का समय है। डेटा का मिलान, सत्यापन और आवंटित सीटों के सत्यापन को 29 जून को अंतिम रूप दिया जाएगा।