जोसा काउंसलिंग जेईई एडवांस योग्य छात्रों के लिए की जाती है। इससे पहले 3 राउंड की काउंसलिंग हो चुकी है। जो सूची जारी की गई है वह 26 जून, 2023 तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों पर आधारित है। उम्मीदवार सीट आवंटन सूची आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर देख सकते हैं।
जोसा चौथे राउंड की काउंसलिंग के नतीजे शाम 05 बजे घोषित कर दिए गए। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने, शुल्क भुगतान पूरा करने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और यदि आवश्यक हो तो किसी प्रश्न का उत्तर देने के लिए 16 से 19 जुलाई तक का समय है। प्रश्न का उत्तर देने का अंतिम दिन 20 जुलाई है। 21 जुलाई से राउंड 5 की काउंसलिंग शुरू होगी।
इससे पहले राउंड 1 की काउंसलिंग 30 जून से शुरू हुई थी, उसके बाद राउंड 2 की काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू हुई थी। राउंड 3 की काउंसलिंग 12 जुलाई से शुरू हुई थी। आईआईटी कॉलेजों के लिए जोसा काउंसलिंग कुल 6 राउंड तक होती है। उसके बाद एनआईटी और अन्य कॉलेजों के लिए काउंसलिंग शुरू होती है।