जेईई एडवांस्ड परीक्षा परिणाम के बाद ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने 19 जून को सुबह 10 बजे से काउंसलिंग और विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भारतीय सूचना और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (जीएफटीआई) में प्रवेश चाहने वालों को जोसा 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया को पास करना होगा। उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग के लिए शेड्यूल और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर देख सकते हैं।