काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को जोसा काउंसलिंग राउंड 4 के लिए यहां बताए आवश्यक दस्तावेजों को साथ रखना चाहिए:
- प्रारंभिक सीट आवंटन अधिसूचना पर्ची (अनंतिम सीट आवंटन पत्र)
- रिपोर्टिंग सेंटर पर ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन और सीट स्वीकृति पत्र
- कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र या अंकतालिका
- जन्म प्रमाण पत्र (केवल तभी जब कक्षा 10 की अंकतालिका या प्रमाण पत्र में जन्म तिथि शामिल न हो)
- कक्षा 12वीं का प्रमाण पत्र या मार्कशीट (योग्यता परीक्षा)
- एससी, एसटी, ओबीसी, एनसीएल या ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों के लिए श्रेणी प्रमाण पत्र (जोसा वेबसाइट पर निर्दिष्ट प्रारूप में)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र, यदि प्रासंगिक हो
- आधार कार्ड
- विदेशी नागरिक का पासपोर्ट या OCI/PIO कार्ड (यदि लागू हो तो)
- आय प्रमाण पत्र, जो 5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों पर लागू है
कैसे चेक करें JoSAA Round 4 Seat Allotment 2025 रिजल्ट?
-
JoSAA की वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "Candidate Activity Board" सेक्शन में जाएं।
-
"Round 4 Seat Allotment Result" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना JEE Main एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
-
स्क्रीन पर आपका सीट आवंटन रिजल्ट दिखेगा।
-
PDF डाउनलोड कर लें और आगे की प्रक्रिया के लिए सेव रखें।
सीट आवंटन के बाद क्या करना होगा?
सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 30,000 रुपये की आवश्यक सीट स्वीकृति फीस का भुगतान करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीत आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और अपने दस्तावेजों को सत्यापित करना होगा। ऑनलाइन रिपोर्टिंग की समय सीमा 9 जुलाई तक निर्धारित की गई है।
भाग लेने वाले कॉलेज
जेईई के माध्यम से प्रवेश देने वाले आईआईटी, आईआईआईटी, एनआईटीएस और अन्य प्रतिभागी कॉलेजों की संख्या इस प्रकार है।
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) - 23
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) - आईआईईएसटी शिबपुर सहित 31
- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) - 26
- सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTI) - 40
- अन्य-सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (अन्य-जीएफटीआई) - 47