फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNCA PG Diploma: AI से सीखें ट्रांसलेशन और मशीन लर्निंग; युवाओं के लिए शुरू हुआ तकनीकी डिप्लोमा कोर्स

Mon, 07 Jul 2025 08:40 AM IST
शिवम गर्ग ज्योति सिंह

सार

IGNCA Diploma Course 2025: आईजीएनसीए ने AI आधारित ट्रांसलेशन और मशीन लर्निंग पर नया डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है, जिसमें 60% प्रैक्टिकल और 40% थ्योरी पढ़ाई होगी। नौकरी पेशा अभ्यर्थी शाम 6 से 8 तक की क्लास में भी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
AI - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNCA PG Diploma 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) ने युवाओं के लिए एक आधुनिक कोर्स शुरू किया है। यह पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन एंड मशीन लर्निंग (पीजीडीटीएमएल) कोर्स एआई पर आधारित है। इसका उद्देश्य युवाओं को तकनीक की मदद से अनुवाद की नई विधाओं से परिचित कराना है।

क्या है इस कोर्स की खास बात?

खास बात यह है कि यह कोर्स पारंपरिक विश्वविद्यालयों में नहीं पढ़ाया जाता। अधिकतर विश्वविद्यालयों में अनुवाद केवल थ्योरी के माध्यम से सिखाया जाता है, जिससे छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान की कमी रह जाती है। वहीं आईजीएनसीए का यह कोर्स 40 प्रतिशत थ्योरी और 60 प्रतिशत प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे छात्र न केवल अनुवाद करना सीखेंगे, बल्कि एआई की मदद से उसकी सटीकता जांचने की क्षमता भी विकसित करेंगे।

तकनीक के साथ भाषा सीखने का अवसर

आईजीएनसीए के कलानिधि एवं शैक्षणिक प्रभारी डॉ. अरुण कुमार भारद्वाज ने बताया कि कोर्स के जरिए यह भी सिखाया जाएगा कि एआई द्वारा किया गया अनुवाद कहां गलत हो सकता है और उसे कैसे सुधारा जाए। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि आईजीएनसीए हर साल कई पार्ट-टाइम कोर्स शुरू करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IGNCA के नए डिप्लोमा कोर्स

पिछले वर्ष नौ कोर्स संचालित किए जा रहे थे, वहीं इस वर्ष उनकी संख्या बढ़ाकर 13 हो गई है। इस बार संस्थान ने चार नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंडियन आर्ट एंड एस्थेटिक्स (पीजीडीआईएए), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रॉक आर्ट एंड एथनो-आर्कियोलॉजी (पीजीडीआरएईएएस), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एप्लाइड एथ्नोग्राफी (पीजीडीएई) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन एंड मशीन लर्निंग (पीजीडीटीएमएल)। ये सभी कोर्स न केवल युवाओं को भारतीय कला और संस्कृति की गहराई से परिचित कराएंगे, बल्कि उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम भी बनाएंगे।

नौकरी पेशा वाले भी कर सकते हैं कोर्स

आईजीएनसीए की ओर से चलाए जा रहे सभी 13 पार्ट-टाइम कोर्स में कुल 25-25 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर रखी हो। यह एक साल का पार्ट-टाइम कोर्स हैं। खास बात यह है कि इन कोर्सों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कामकाजी पेशेवर और विद्यार्थी दोनों कोर्स कर सकते हैं। इसकी टाइमिंग शाम 6-8 रहेगी। जिसमें नौकरी पेशा वाले लोग भी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें