फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IITs में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, यहां हैं सीट आवंटन का पूरा शेड्यूल

Mon, 17 Jun 2019 12:00 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

JOSAA 2019: देश के सभी IIT, NIT, IIEEST में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त इंजीनियरिंग परीक्षा (JEE) 2019 पास कर ली है, अब उन्हें सीट आवंटन के लिए (JOSAA) के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर पंजीकरण करना होगा। आपको बता दें कि उम्मीदवारों का पंजीकरण JOSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर किया जाएगा। इनके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 जून, 2019 से शुरू हो चुकी है और आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का पंजीकरण 21 जून, 2019 से शुरू होगा।

विज्ञापन


जेईई मुख्य परीक्षा 2019 देने वाले उम्मीदवारों के साथ NIT की सीट आवंटन के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। सीट आवंटन, उम्मीदवारों द्वारा 22 जून को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक की जाएगी। सीट आवंटन का दूसरा दौर उम्मीदवारों द्वारा आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 23 जून को भरा जाएगा। शैक्षणिक कार्यक्रम के लिए उम्मीदवार का पंजीकरण 25 जून को शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन

काउंसलिंग के कुल सात चरण होंगेः 
  • पहले चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 28 जून से 2 जुलाई 
  • दूसरी चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 04 जुलाई से 5 जुलाई 
  • तीसरी चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 07 से 8 जुलाई 
  • चौथी चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 09 जुलाई 
  • पांचवें और छठे चरण चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 12 जुलाई से 15 जुलाई
  • सतावें चरण की अंतिम  दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया : 19 जुलाई को होगी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें