JNVST Class 6: चयनित छात्रों के लिए आवश्यक दस्तावेज
एनवीएस चयनित छात्रों की क्षेत्रवार सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी करेगा, जिसमें उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य महत्वपूर्ण विवरण होंगे। चयनित छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
- निवास प्रमाण पत्र – उम्मीदवार के पते की पुष्टि के लिए
- जन्म प्रमाण पत्र – जन्म तिथि सत्यापन के लिए
- पात्रता प्रमाण पत्र – NVS के दिशानिर्देशों के अनुसार
- जाति प्रमाण पत्र – एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए
- विकलांगता प्रमाण पत्र – यदि उम्मीदवार शारीरिक रूप से विकलांग है
- ग्रामीण कोटा प्रमाण पत्र – यदि छात्र ग्रामीण कोटे के अंतर्गत आता है, तो माता-पिता को यह प्रमाण पत्र देना होगा कि छात्र किसी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में पढ़ता है।
एनवीएस कक्षा 6 रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
जेएनवीएसटी कक्षा 6 का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in. पर जाएं।
- "JNVST कक्षा 6 परिणाम 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित होगा।
- स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।