फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNVST Answer Key: नवोदय विद्यालय छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, कटऑफ अंक भी घोषित; ऐसे देखें

Wed, 09 Apr 2025 08:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Navodaya Vidyalaya: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। समिति ने उत्तर कुंजी के साथ-साथ कटऑफ सूची भी जारी कर दी है। परीक्षा 18 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNVST Class 6 Answer Key: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आज, 9 अप्रैल को कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2025) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। समिति ने उत्तर कुंजी के साथ कटऑफ अंकों की भी घोषणा की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से उत्तर कुंजी और कटऑफ अंक की सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तर कुंजी या कट-ऑफ अंक डाउनलोड करने के लिए छात्रों को कोई लॉगिन विवरण दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा 18 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी।

इन सेट्स की उत्तर कुंजी जारी

नवोदय विद्यालय समिति ने ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे, के, और एल सेट के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। साथ ही ए-पंजाबी, बी-पंजाबी, सी-पंजाबी, डी-पंजाबी, ई-पंजाबी, एफ-पंजाबी, जी-पंजाबी, एच-पंजाबी, आई-पंजाबी, जे-पंजाबी, के-पंजाबी, और एल-पंजाबी सेट के लिए भी जारी की है। संबंधित छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

कटऑफ लिस्ट भी जारी

नवोदय विद्यालय समिति ने 'समर बाउंड' कक्षा 6 प्रवेश के लिए कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। सूची में राज्य कोड, राज्य का नाम, जिला कोड, जिला नाम, ब्लॉक नंबर, लिंग, कोटा और कट-ऑफ स्कोर जैसे विवरण शामिल हैं। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "केवल ग्रामीण-यूआर कोटा के लिए ब्लॉक-वार आरक्षण है। इसलिए, एक ही जिले के विभिन्न ब्लॉकों के कट-ऑफ अंक समान नहीं हो सकते हैं।"
विज्ञापन

JNVST Class 6 Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेएनवीएसटी उत्तर कुंजी 2025 और कट-ऑफ अंक डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, “Admission” टैब देखें और ड्रॉप-डाउन मेनू में “Admission Notification” पर क्लिक करें।
  • अब जेएनवीएसटी कक्षा 6 उत्तर कुंजी और कट-ऑफ के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी और कट-ऑफ अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • उत्तर कुंजी और कट-ऑफ अंक पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें