फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNVST Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा-6 में दाखिले की तारीख फिर बढ़ी, इस दिन तक जरूर भर दें फॉर्म

Sat, 08 Aug 2026 06:06 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNVST Class 6 Admission 2027-28: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी, जबकि 11-12 अगस्त को आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNVST Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027-28) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी है। अब 10 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


जेएनवीएसटी कक्षा 6 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तारीख अलग थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया है। ऐसे में इच्छुक छात्र अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लें।

11 और 12 अगस्त को खुलेगी सुधार विंडो

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में जरूरी सुधार करने का मौका भी मिलेगा। NVS के अनुसार, 11 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आवेदन सुधार सुविधा उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

28 नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन दोनों क्षेत्रों के जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए होगी।

परीक्षा का परिणाम मार्च या अप्रैल 2027 में जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे।

परीक्षा पैटर्न क्या रहेगा?

JNVST कक्षा 6 की परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा और परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
विषय प्रश्न अंक समय
मानसिक क्षमता परीक्षा 40 50 60 मिनट
अंकगणित परीक्षा 20 25 30 मिनट
भाषा परीक्षा 20 25 30 मिनट
कुल 80 100 2 घंटे
 
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Apply for Class VI JNVST-2027’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28)’ पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की प्रति का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें