फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNV LEST Result: नवोदय विद्यालय समिति ने घोषित किया 11वीं लेटरल एंट्री चयन परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 11 May 2026 04:40 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNV LEST Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र navodaya.gov.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के बाद एडमिशन मिलेगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNV LEST Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (JNV LEST) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने कक्षा 11 में प्रवेश के लिए यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है।

लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार हुई मेरिट लिस्ट

नवोदय विद्यालय समिति ने बताया कि कक्षा 11 प्रवेश के लिए चयन सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी आयोजित की गई थी।

स्कोरकार्ड में राज्य का नाम, जिला, छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, जन्मतिथि और संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय की जानकारी दी गई है, जहां प्रवेश के लिए चयन किया गया है।

चयनित छात्रों को पूरा करना होगा एडमिशन प्रोसेस

रिजल्ट में चयनित छात्रों को अपने आवंटित जवाहर नवोदय विद्यालय में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने के साथ निर्धारित फीस भी भरनी होगी। समिति ने साफ किया है कि यदि कोई छात्र समय पर दस्तावेज जमा नहीं करता है, तो उसे कक्षा 11 में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज

चयनित छात्रों को रिपोर्टिंग के समय निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
  • एडमिशन फॉर्म की कॉपी
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Click here to check the result of Class IX LEST-2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • “Check Result” पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें