फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNV Class 9 Admission: प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Tue, 28 Jan 2020 09:51 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यलाय - फोटो : NVS
विज्ञापन

JNVST class 9 admission 2020 admit card: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV - Javahar Navodaya Vidyalaya) ने कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे अब जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एमडिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक हम आपको इस खबर में आगे दे रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी आगे मिल जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में नवोदय विद्यालय समिति (NVS - Navodaya Vidyalaya Samiti) द्वारा सूचना भी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि  2020 में कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुके हैं। अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है।

बता दें कि ये प्रवेश परीक्षा (JNVST) 8 फरवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय या किसी अन्य आवंटित केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। केंद्र की जानकारी आपको एडमिट कार्ड में मिल जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढें : Padma Awards: पद्मश्री या पद्म भूषण नहीं, पहले इन नामों से जाने जाते थे ये पुरस्कार

कैसी होगी परीक्षा

इस चयन परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिन्दी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 100 अंकों की परीक्षा ली जाएगी। जटिलता का स्तर कक्षा 8वीं पर आधारित होगा। प्रवेश परीक्षा 2.30 घंटे की होगी जिसमें बीच में कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


वर्तमान में देशभर में कुल 661 जवाहर नवोदय विद्यालय स्वीकृत हैं, जिनमें से 636 का संचालन किया जा रहा है।

NVS Admission की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
NVS class 9 admit card 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें