JNV Class 6 Admission 2020 Registration Date Extended: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने छठी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इससे पहले तक छठी कक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब छात्र छठी कक्षा में दाखिले के लिए 29 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-गुजरात विश्वविद्यालय: यूजी/पीजी पाठ्यक्रम के लिए सेमेस्टर परीक्षा शेड्यूल जारी
छठी कक्षा में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। गौरतलब है कि 2021-22 सत्र के लिए जेएनवी ने छठी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू की थी और आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर रखी थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है और छात्र 29 दिसंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रोमांचक और जिम्मेदार पेशा चाहते हैं तो फ्लाइट इंजीनियरिंग में बनाएं करियर
शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए छठी कक्षा में जेएनवी चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए आयोजित की जाएगी। जेएनवी में दाखिले के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद छात्रों को होम पेज पर छठी कक्षा के दाखिले के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्रों को जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म जमा करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।