फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNV Admission 2021: नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित, जानिए नई तारीख

Thu, 14 Jan 2021 02:45 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली जेएनवी प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीख स्थगित कर दी है। एनवीएस ने 13 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। अब नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित होगी। अभ्यर्थी नई परीक्षा तारीख को जेएनवी ( JNV) की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के जरिए देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Exam 2021: 15 जनवरी से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, 56 लाख से

नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के विषयों के प्रश्न शामिल होंगे। यह परीक्षा तीन घंटे की होगी। नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 13-16 वर्ष के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इन आसान टिप्स से क्रैक करें CLAT परीक्षा, ऐसे बनाएं एग्जाम की योजना 

छात्र नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के परिणाम एनवीएस के आधिकारिक पोर्टल पर देख सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को स्पीड पोस्ट और एसएमएस द्वारा भी सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें