नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली जेएनवी प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीख स्थगित कर दी है। एनवीएस ने 13 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। अब नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित होगी। अभ्यर्थी नई परीक्षा तारीख को जेएनवी ( JNV) की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के जरिए देख सकते हैं।
नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के विषयों के प्रश्न शामिल होंगे। यह परीक्षा तीन घंटे की होगी। नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 13-16 वर्ष के बीच होना चाहिए।
छात्र नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के परिणाम एनवीएस के आधिकारिक पोर्टल पर देख सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को स्पीड पोस्ट और एसएमएस द्वारा भी सूचित किया जाएगा।