फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNUEE Ph.D. Admissions: जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा फॉर्म संशोधन करने का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Thu, 24 Nov 2022 02:55 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

JNUEE Ph.D. Admissions: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE 2022) के फॉर्म संशोधन करने का आज आखिरी दिन है।  
विज्ञापन
jnu - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNUEE Ph.D. Admissions: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE) के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सुधार की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने जेएनयू पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। वे आज (24 नवंबर) रात 11:50 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार आज (24 नवंबर) रात 11:50 बजे तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। एनटीए ने 22 नवंबर से 24 नवंबर तक रात 11:50 बजे तक JNUEE आवेदन सुधार विंडो शुरू की है। जेएनयूईई परीक्षा एक बहुविकल्पीय प्रश्न प्रारूप पर आधारित होगी।

विज्ञापन

JNUEE Ph.D परीक्षा की तारीखें घोषित

एनटीए द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, जेएनयूईई परीक्षा 7, 8, 9 और 10 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन घंटे तक चलेगी और एमसीक्यू पैटर्न में होगी। इसके अलावा जेएनयूईई परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल में परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। जबकि दोपहर की पाली में 2:30 से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा होगी। 
विज्ञापन

JNUEE Ph.D ऐसे संशोधित करें फॉर्म 

JNUEE 2022 आवेदन सुधार प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाती है, जिन उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में परिवर्तन करने की आवश्यकता है, वे वेबसाइट पर जा सकते हैं या किसी आवश्यक परिवर्तन करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.nic.in पर जाएं।
  • जेएनयूईई पीएचडी सुधार विंडो फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। 
  • पंजीकृत उम्मीदवार अब खाते में साइन इन कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म दिखाई देने पर उसे संपादित करें।
  • परिवर्तन सेव करें और फिर फॉर्म जमा करें।
  • JNUEE 2022 भरे हुए आवेदन को डाउनलोड करें।
  •  भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें
इससे पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE 2022) के लिए पंजीकरण की  प्रक्रिया 20 नवंबर को समाप्त हुई थी।  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( National Testing Agency) ने 31 अक्तूबर को जेएनयू पीएचडी प्रवेश (JNU PhD admission) के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें