फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय: शीतकालीन सेमेस्टर प्रवेश के लिए पंजीकरण स्थगित

Wed, 28 Apr 2021 04:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने 2021 शीतकालीन सेमेस्टर प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
जेएनयू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने 2021 शीतकालीन सेमेस्टर प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया स्थगित कर दी है। शीतकालीन सत्र के लिए पंजीकरण 27 अप्रैल से शुरू होने वाला था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। जेएनयू की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन विंटर सेमेस्टर 2021 के लिए नए छात्रों का पंजीकरण स्थगित कर दिया गया है। ये पंजीकरण 27 अप्रैल से शुरू होने वाला था और 7 मई तक चलने वाला था।

विज्ञापन


 

Trending Videos

8 मई से शुरू होगा शीतकालीन सत्र के लिए प्रवेश पंजीकरण
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अब शीतकालीन सेमेस्टर प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया 8 मई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि पंजीकरण की कोई भी प्रक्रिया 8 मई के बाद शुरू होगी। यूनिवर्सिटी का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से ये कदम उठाए गए हैं। विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों को निर्देशित किया जाता है कि वे सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग: सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाएं स्थगित, पढ़िए नोटिस

 
विज्ञापन

जेएनयू विश्वविद्यालय ने परिसर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लाइब्रेरी  बंद कर दी गई है और छात्रावास के छात्रों को सलाह दी गई है कि यदि संभव हो तो वे अपने घरों को लौट जाएं। वहीं, कैंपस के अंदर रहने वाले फैकल्टी के लिए विश्वविद्यालय 29 अप्रैल से लेकर 1 मई तक टीकाकरण शिविर आयोजित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें