फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU PG Admission 2022: जेएनयू आज जारी करेगा पीजी प्रवेश की दूसरी मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक

Tue, 08 Nov 2022 10:16 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU PG Admission 2022: जेएनयू पीजी प्रवेश 2022 की दूसरी मेरिट लिस्ट आज जारी करेगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर देख सकेंगे।
 
विज्ञापन
JNU PG admission 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU PG Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) आज आठ नवंबर को जेएनयू पीजी प्रवेश 2022 की दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। मेरिट सूची जारी करने का सही समय घोषित नहीं किया गया है। हालांकि इसके शाम चार बजे के बाद जारी होने की उम्मीद है। पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर देख सकेंगे।
विज्ञापन

जेएनयू में 28 नवंबर से कक्षाएं
एनयू मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। सामान्य प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर, सीयूईटी पीजी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एक बार मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को इसके खिलाफ अपनी सीटों को ब्लॉक करने का समय दिया जाएगा। सीटों को ब्लॉक करने की समय सीमा 10 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। जेएनयू की तीसरी और अतिरिक्त सीटों की सूची 13 नवंबर को जारी की जाएगी। जेएनयू में कक्षाएं 28 नवंबर, 2022 से शुरू होने वाली हैं।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2022 परीक्षा 1 सितंबर से 12 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की थी। 
विज्ञापन

जेएनयू 2022 पीजी प्रवेश दूसरी मेरिट सूची ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उम्मीदवारों को फिर जेएनयू 2022 पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले चरण में, उन्हें आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा और 'लॉग-इन' पर क्लिक करना होगा।
  • जेएनयू मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें