फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: जेएनयू ने सुरक्षा को लेकर जारी की एडवाइजरी, आई कार्ड साथ रखना जरूरी; विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह

Sat, 06 Dec 2025 11:16 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो

सार

JNU Security Advisory: जेएनयू प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा कड़ी करने के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। अब छात्रों और स्टाफ के लिए परिसर में प्रवेश करते समय आई-कार्ड साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने हाल ही दिल्ली में हुए लालकिला बम विस्फोट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें छात्रों, शिक्षकों, आंगुतकों और निवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं और एडवाइजरी में साफ लिखा है कि परिसर में प्रवेश के दौरान जेएनयू का आईडी कार्ड साथ रखें।
विज्ञापन


एडवाइजरी के अनुसार परिसर के गेट पर सुरक्षा में सहयोग करें और अज्ञात या अनधिकृत व्यक्तियों को छात्रावासों, आवासीय ब्लॉकों या संवेदनशील जगहों के अंदर प्रवेश न दें। सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर असत्यापित जानकारी या अफवाहों को प्रसारित करने से बचें।

परिसर सुरक्षा और सतर्कता निर्देश

जेएनयू में अपने आस-पास के माहौल को लेकर सतर्क और जागरूक रहें। खासतौर पर एकांत या कम दृश्यता वाले क्षेत्रों और भारी सार्वजनिक आवाजाही वाले स्थानों पर सावधानी बरतना जरूरी है। 

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि, लावारिस बैग/वस्तु या छोड़े गए वाहन की सूचना बिना किसी देरी के विश्वविद्यालय सुरक्षा विभाग को दें। आपात स्थिति के लिए सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को संपर्क करें। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 011-26742878, 011-26704752, 8287851942 पर सूचना दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें