JNU Results 2020: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। अभ्यर्थी JNUEE PG रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने 5 से 8 अक्तूबर के बीच एमए, एमएससी और एमसीए कार्यक्रमों सहित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेएनयू प्रवेश परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें JNUEE रिजल्ट 2020
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in है।
- यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
- जहां एप्लीकेशन नंबर से लॉग इन होकर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
-इस तरह आप M.A./M.Sc./M.C.A का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को जन्मतिथि और एप्लीकेशन नंबर से लॉग इन करना होगा। विश्वविद्यालय ने रिजल्ट के साथ ही एमए, एमएससी और एमसीए कार्यक्रमों के लिए कट ऑफ भी जारी कर दी है। जेएनयू द्वारा जारी कट-ऑफ में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उन्हें सीट आवंटन की जाएगी।