JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने 2026-27 सत्र के लिए पीजी और ADOP कोर्सों में दाखिले का नया कार्यक्रम जारी किया है। इस नए शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को जारी की जाएगी और पूरी प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त तक चलेगी।
पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 25 जून से 27 जून के बीच अपना पूर्व-पंजीकरण पूरा करना होगा और फीस जमा करनी होगी। यह प्रक्रिया सीट को पक्का करने के लिए जरूरी है, इसलिए सभी चयनित छात्रों को समय पर इसे पूरा करना अनिवार्य होगा।