फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU PG Admission 2026: पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, CUET PG के स्कोर से मिलेगा दाखिला

Mon, 25 May 2026 02:56 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU PG Admission 2026: जेएनयू ने सत्र 2026-27 के लिए पीजी और एडीओपी कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीयूईटी पीजी 2026 स्कोर के आधार पर एडमिशन होगा। उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, JNU - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU PG Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) और एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) कार्यक्रमों में दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 जून 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। सीयूईटी पीजी 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया है।

सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला

जेएनयू ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पीजी और एडीओपी कार्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी पीजी 2026 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले एडमिशन गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लें और नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें।

इन कोर्सों में मिलेगा प्रवेश

विश्वविद्यालय की ओर से कई पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले की सुविधा दी जा रही है। इनमें मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA), मास्टर ऑफ साइंस (MSc), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) और भाषा से जुड़े विभिन्न डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं।

इसके अलावा जेएनयू के एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) कोर्स भी छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। ये कोर्स विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी हैं जो विदेशी भाषाओं या उन्नत भाषा प्रशिक्षण में रुचि रखते हैं।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग और एडमिशन शेड्यूल से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले जेएनयू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर पीजी और एडीओपी एडमिशन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एनटीए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें।
  • जरूरी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें