फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: थाली नहीं रहेगी खाली, जेएनयू दामोदर हॉस्टल के छात्रों को फिर मिलेगा मेस का खाना

Sun, 04 May 2025 12:14 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU Damodar Hostel: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के दामोदर हॉस्टल में मेस का खाना न मिलने की समस्या अब सुलझ गई है। छात्र संघ ने हस्तक्षेप कर बिल भुगतान की देरी से उत्पन्न विवाद को हल किया, जिससे करीब 40-45 छात्रों को फिर से भोजन मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jawaharlal Nehru University: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ ने दामोदर हॉस्टल के छात्रों को मेस में भोजन न मिलने संबंधी समस्या को दूर करने का दावा किया है। संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि बिल के भुगतान में देरी के कारण मेस में करीब 40-45 छात्रों को भोजन मिलना बंद हो गया था। सेमेस्टर के खत्म होने से पहले छात्रों को बिल का भुगतान करना होता है।

विज्ञापन


मगर, अभी सेमेस्टर के खत्म होने में समय है। बिल का भुगतान न कर पाने की वजह से छात्र भोजन से वंचित हो रहे थे। पहले ऐसे लगभग 180 छात्र थे। इनमें 40-45 छात्रों का भुगतान बिल बाकी रह गया था। संघ के हस्तक्षेप के बाद हॉस्टल के वार्डन ने छात्रों को मेस में भोजन करने की सहमति दी है। हालांकि वित्तीय कारणों से भुगतान न कर पाने की छात्रों को लिखित वजह देनी होगी। जल्द ही इस संबंध में सर्कुलर भी आ जाएगा।  

यह भी पढ़ेंनरेला में बनेगा दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी का स्थाई कैंपस, डीडीए से मिली 12.5 एकड़ जमीन 

जानें जेएनयू के बारे में

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University-JNU) भारत का एक प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जो नई दिल्ली में स्थित है। इसका नाम भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन


यह भारत का एक प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जो स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी (PhD) स्तर पर कई विषयों में एडमिशन प्रदान करता है। यहां मुख्य रूप से मानविकी, सामाजिक विज्ञान, भाषा अध्ययन, विज्ञान, कंप्यूटर, और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन जैसे क्षेत्रों में कोर्सेज कराए जाते हैं।

जेएनयू में प्रवेश प्रक्रिया कोर्स के स्तर पर निर्भर करती है। स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG और CUET-PG) के स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए या तो जेएनयू प्रवेश परीक्षा (JNUEE) या फिर CUET-PhD स्कोर के साथ साक्षात्कार (इंटरव्यू) प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें