फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: जेएनयू में यूजी और सीओपी कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू, पहली मेरिट लिस्ट 23 जुलाई को; इस तारीख तक भरें फॉर्म

Wed, 09 Jul 2025 01:18 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU UG-COP Admission: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूजी और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, JNU - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU Admission 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक (UG) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) प्रोग्रामों में प्रवेश प्रक्रिया चालू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपनी NTA आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

देखें महत्वपूर्ण तिथियां

जेएनयू यूजी और सीओपी प्रवेश 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है, वे 16 से 17 जुलाई के बीच विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली मेरिट सूची 23 जुलाई को जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


जेएनयू के ई-प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश पाठ्यक्रम के आधार पर विभिन्न परीक्षाओं के जरिए किया जाएगा। B.Tech कार्यक्रम में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) के स्कोर के आधार पर होगा और सीटों का आवंटन जोसा या DASA योजना के तहत किया जाएगा।

CUET के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

BA (ऑनर्स) विदेशी भाषा, B.Sc आयुर्वेद जीव विज्ञान, और Certificate of Proficiency (COP) प्रोग्रामों में एनटीए द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 के स्कोर पर आधारित होगा। उम्मीदवारों को संबंधित कोर्स के लिए CUET में भाग लेना अनिवार्य होगा।

नामांकन-पूर्व शुल्क और तिथियां

प्रवेश की पुष्टि के लिए, पहली मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को नामांकन-पूर्व प्रक्रिया के तहत पंजीकरण और शुल्क भुगतान करना होगा। स्नातक कार्यक्रमों के लिए यह शुल्क ₹313 और सीओपी पाठ्यक्रमों के लिए ₹264 निर्धारित किया गया है। यह प्रक्रिया 23 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक चलेगी, जिसके दौरान उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय पोर्टल पर लॉग इन करके भुगतान और दस्तावेज़ सत्यापन पूरा करना होगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  • "Candidate Login" सेक्शन पर क्लिक करें और अपनी NTA आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अपने अनुसार स्नातक (UG) या प्रवीणता प्रमाणपत्र (COP) पाठ्यक्रम का चयन करें।
  • नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि जरूरी विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  • 10वीं, 12वीं और अन्य संबंधित शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट आदि निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • UG के लिए और COP के लिए प्री-एडमिशन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • सभी जानकारी की पुष्टि करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें