JNU Admission 2020: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम (JNUEE) घोषित हो गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in के जरिए परिणाम देख सकते हैं। स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए JNU प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवार JNU की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
JNU वेबसाइट पर एक बयान में लिखा गया है कि इटरेशन-2 के परिणाम अब घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम सेंकेंड लिस्ट 2020 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां उनको अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के विवरण से लॉग इन करना होगा। इस तरह अभ्यर्थी JNUEE 2020 के लिए अपना स्कोर और क्वालिफिकेशन स्टेट्स देख सकेंगे। इससे पहले JNUEE एंट्रेंस कराने वाली एनटीए ने जेएनयूईई आंसर की जारी की थी।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in है।
-यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-अपना विवरण सबमिट करने के बाद आप रिजल्ट देख सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक