Maharashtra HSC, SSC 2020:महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन एग्जामिनेशन (MSBSHSE) 23 दिसंबर को एसएससी और एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी करेगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट दोपहर एक बजे तक जारी करेगा।
विज्ञापन
दसवीं और बारहवीं कक्षा का सप्लीमेंट्री परीक्षा आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic पर जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in है।
-यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां अपनी जानकारी डालते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
लॉगिन विंडो पर अपना विवरण सबमिट करते ही छात्रों का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।महाराष्ट्र एसएससी 2020 परीक्षाओं के लिए कुल 15.69 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।