JMI Admission 2025-26: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने विदेशी छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। इस संबंध में जामिया ने दाखिला सूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए https://admission.jmi.ac.in/ लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।
जामिया की विदेशी छात्र सलाहकार प्रो. साइमा सईद ने बताया कि विदेशी छात्र जामिया के अधिकतर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि छात्रों के बीच बीटेक इंजीनियरिंग, इंग्लिश, मैनेजमेंट, पीएचडी कोर्सेज में दाखिला को लेकर ज्यादा उत्साह रहता है। वर्तमान में जामिया में 31 देशों के 108 छात्र पढ़ रहे हैं।
अफ्रीकी महाद्वीप के छात्र भी जामिया में दाखिला लेने के लिए पहुंच रहे हैं। भारतीय छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिला को लेकर जामिया ने फिर से मौका दिया है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए सात जून तक आवेदन कर सकते हैं।