जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने लेखा सहायक लिखित परीक्षा के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षा इससे पहले पिछले साल छह मार्च को आयोजित की गई थी, लेकिन कथित अनियमितताओं के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद दोबारा परीक्षा की तिथि जारी की गई है।
जेकेएसएसबी लेखा सहायक परीक्षा अब 16 मार्च से एक अप्रैल तक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और परीक्षा समय के नाम और पते के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाता है।
जेकेएसएसबी लेखा सहायक परीक्षा 2023 के लिए आयोग राज्य भर में कुल 972 रिक्तियों के लिए 16 मार्च से 01 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने जेकेएसएसबी एकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने जेकेएसएसबी एडमिट कार्ड 2023 पर अपनी संबंधित परीक्षा तिथि, शहर और समय की जांच कर सकेंगे। नोटिस के मुताबिक जेकेएसएसबी एडमिट कार्ड लिंक 09 मार्च 2023 को अपलोड कर दिया गया है। जो 12 मार्च 2023 तक उपलब्ध रहेगा।