फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSET: जम्मू और कश्मीर राज्य पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत करें डाउनलोड; 7 सितंबर को होगा एग्जाम

Tue, 02 Sep 2025 01:18 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSET Admit Card OUT: जम्मू विश्वविद्यालय ने जेकेसेट का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार 7 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKSET Exam 2025: जम्मू विश्वविद्यालय ने 1 सितंबर 2025 को JKSET एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की जम्मू और कश्मीर राज्य पात्रता परीक्षा (JKSET) 7 सितंबर 2025 को होने वाली है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jujkset.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सुबह 10 बजे से आयोजित होगी परीक्षा

यह परीक्षा जम्मू, श्रीनगर और लेह के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें कुल 41 विषय शामिल हैं। परीक्षा के तहत पहला पेपर सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक और दूसरा पेपर सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


1 सितंबर 2025 को जारी किए गए एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के लिए सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं। इसमें परीक्षा तिथि, विषय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और उम्मीदवार का व्यक्तिगत विवरण शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।

विज्ञापन

इस परीक्षा का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता तय करना होता है।

परीक्षा में एंट्री के लिए जरूरी दस्तावेज

JKSET परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रिंटेड एडमिट कार्ड, दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट) साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड की कम से कम दो कॉपियां रखना उचित है।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jujkset.in पर जाएं।
  • अब JKSET सेक्शन में जाएं और एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या एवं रोल नंबर या भुगतान संदर्भ संख्या एवं मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • “एडमिट कार्ड प्राप्त करें” पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें