JKPSC AE Mechanical Answer key 2022: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने जेकेपीएससी एई मैकेनिकल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने इसे डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी सक्रिय कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब है कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के 52 पदों को भरना है।
बता दें कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। यदि उम्मीदवार उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं तो उनके पास इसके खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ 28 दिसंबर, 2022 शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न जिसको लेकर आपत्ति है उसके लिए पांच सौ रुपये का शुल्क लिया जाएगा।