जम्मू-कश्मीर सामान्य प्रवेश परीक्षा एक राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए जम्मू कश्मीर के सरकारी और निजी कॉलेजों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा की तारीख जल्द ही जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी।
जेकेसीईटी 2021 के लिए अभ्यर्थियों को स्कैन करके पीडीएफ फॉर्मेट में कागजात वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इन कागजात का साइज 100-200 KB के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थियों को बारहवीं और दसवीं कक्षा की मार्कशीट, डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉफी ऑनलाइन आवेदन के वक्त अपलोड करनी होती है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को फीस जमा करनी होगी।
ऐसे करें जेकेसीईटी 2021 के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in है।
- यहां आपको होम पेज पर आवेदन फॉर्म मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना फॉर्म भरना होगा।
- सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सबमिट करने होंगे।
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।