फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE Board Exam 2025: जेके बोर्ड हार्ड जोन के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी, 20 फरवरी से शुरू होगें एग्जाम्स

Tue, 21 Jan 2025 12:18 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JKBOSE Board Exam 2025: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आधिकारिक वेबसाइट पर हार्ड जोन के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड डेट शीट जारी की। एग्जाम्स 20 फरवरी से शुरू होगें।
विज्ञापन
JKBOSE Board Exams 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKBOSE Board Exam: जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के हार्ड जोन क्षेत्रों के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। जेकेबोस कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी, 2025 से 23 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी, 2025 से 20 मार्च, 2025 तक निर्धारित हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंजम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
 

जेके बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा तिथि 2025  

तिथि विषय
21 फरवरी, 2025 अतिरिक्त/वैकल्पिक विषय: अरबी/कश्मीरी/डोगरी/भोटी/पंजाबी/उर्दू/हिंदी/फारसी/संस्कृत
25 फरवरी, 2025 सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा शिक्षा)
1 मार्च, 2025 हिंदी, उर्दू
5 मार्च, 2025 अंग्रेजी
8 मार्च, 2025 व्यावसायिक विषय: कृषि/परिधान मेड-अप और होम फर्निशिंग/ऑटोमोटिव/सौंदर्य और कल्याण/स्वास्थ्य देखभाल/आईटी और आईटीईएस/शारीरिक शिक्षा और खेल/नलसाजी/खुदरा/सुरक्षा/दूरसंचार/पर्यटन और आतिथ्य/इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर
11 मार्च, 2025 विज्ञान
15 मार्च, 2025 कंप्यूटर विज्ञान
18 मार्च, 2025 गणित
20 मार्च, 2025 गृह विज्ञान
22 मार्च, 2025 संगीत
24 मार्च, 2025 चित्रकारी/कला और ड्राइंग

विज्ञापन
विज्ञापन

जेके बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा तिथि 2025  

 
तिथि विज्ञान कला वाणिज्य
20 फरवरी, 2025 जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र)/सांख्यिकी राजनीति विज्ञान/सांख्यिकी लेखाशास्त्र
25 फरवरी, 2025 रसायन विज्ञान अरबी/फारसी/संस्कृत/अर्थशास्त्र उद्यमिता/अर्थशास्त्र
1 मार्च, 2025 - - -
11 मार्च, 2025 भूगोल भूगोल/मनोविज्ञान/संगीत/दर्शन/शिक्षा -
15 मार्च, 2025 कंप्यूटर विज्ञान/सूचना अभ्यास/पर्यावरण विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स/खाद्य प्रौद्योगिकी कार्यात्मक अंग्रेजी/शारीरिक शिक्षा/इस्लामी अध्ययन/वैदिक अध्ययन/बौद्ध अध्ययन/यात्रा, पर्यटन और होटल प्रबंधन/अंग्रेजी साहित्य खाद्य प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना अभ्यास
18 मार्च, 2025 भूविज्ञान/जैव-प्रौद्योगिकी/माइक्रोबायोलॉजी/जैव रसायन उर्दू/हिंदी/कश्मीरी/डोगरी/पंजाबी/भोटी व्यवसाय अध्ययन
20 मार्च, 2025 गणित/अनुप्रयुक्त गणित गणित/अनुप्रयुक्त गणित/समाजशास्त्र गणित/अनुप्रयुक्त गणित


जेके बोर्ड सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। डेट शीट के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से 19 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से 17 मार्च, 2025 तक होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें