फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2025: एग्जाम से एक दिन पहले एनटीए ने बदला सेंटर, कल होगी जेईई मेन परीक्षा; पढ़ें नोटिस

Tue, 21 Jan 2025 11:22 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Exam: जेईई मेन परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं और परीक्षार्थी अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं। सभी ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है, लेकिन इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक परीक्षा केंद्र को बदलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
JEE Mains 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2025 Exam Centre: जेईई मेन 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आईआईटी जेईई मेन सेशन 1 के परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है और एक नई लिस्ट जारी की है। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जेईई मेन 2025 परीक्षा केंद्र की जानकारी चेक करने के बाद ही परीक्षा के लिए घर से निकलें। परीक्षा केंद्र से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

22 से 30 जनवरी तक चलेगी परीक्षाएं

जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा 22 से 30 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी। इस बार परीक्षा केंद्र भारत के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी बनाए गए हैं। खासकर शारजाह, UAE में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है, क्योंकि NTA ने इस केंद्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

JEE Main Exam Centre: शारजाह के परीक्षा केंद्र में बदलाव

जो स्टूडेंट्स जेईई मेन परीक्षा के लिए शारजाह, यूएई में स्थित स्कॉलर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, 909-903 बेलरेशीद टॉवर, I, MNC हेल्थकेयर बिल्डिंग, बुहैरा कॉर्निश में अपना परीक्षा केंद्र निर्धारित थे, उनके लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब इन सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। वे अब अपनी परीक्षा स्कॉलर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, 1501-1502, द फर्स्ट टॉवर, अलखान स्ट्रीट, अल मजाज़-3, शारजाह, यूएई, पिनकोड 50001 में देंगे।

JEE Main 2025: 12 लाख से अधिक अभ्यर्थी लेंगे परीक्षा में हिस्सा

जेईई मेन जनवरी 2025 सत्र की परीक्षा में 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने की उम्मीद है। बीई और बीटेक प्रवेश परीक्षा 5 दिन और 10 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2025 के लिए कुल 13.8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसका मतलब है कि हर शिफ्ट में करीब 1.2 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे। इसके अलावा, जेईई के तहत होने वाली बीआर्क और बीप्लानिंग प्रवेश परीक्षा 30 जनवरी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें