किन विषयों के सिलेबस में हुआ बदलाव
बोर्ड ने कक्षा 11 और 12 के चार विषयों के पाठ्यक्रम में संशोधन किया है।
- कक्षा 11: पंजाबी और फिजिकल एजुकेशन
- कक्षा 12: एजुकेशन और एनवायरनमेंटल साइंस
इनके अलावा बाकी सभी विषयों का सिलेबस पहले की तरह ही लागू रहेगा।
परीक्षा कार्यक्रम का शेड्यूल
बोर्ड ने आगामी वार्षिक परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम भी साझा किया है।
- कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन क्षेत्रों के छात्रों की परीक्षाएं अक्तूबर-नवंबर 2026 में आयोजित होंगी।
- जम्मू डिवीजन के समर जोन क्षेत्रों के छात्रों की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2027 में होंगी।
कक्षा 9 और 10 के सिलेबस में नहीं होगा बदलाव
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 के दौरान कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम या कोर्स स्ट्रक्चर में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यह नियम कश्मीर डिवीजन, जम्मू डिवीजन के विंटर ज़ोन और समर ज़ोन सभी क्षेत्रों पर लागू होगा।
निजी स्कूलों के लिए बोर्ड की सख्त चेतावनी
एक अलग निर्देश में बोर्ड ने जम्मू डिवीजन के सभी संबद्ध निजी स्कूलों को केवल बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम और स्वीकृत पाठ्यपुस्तकों को ही लागू करने का निर्देश दिया है। यदि कोई स्कूल इन दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
स्कूलों का निरीक्षण भी करेगा बोर्ड
बोर्ड ने बताया कि इन नियमों के पालन की जांच के लिए निरीक्षण दल (Inspection Teams) जम्मू डिवीजन के संबद्ध निजी स्कूलों का दौरा करेंगे। यदि किसी स्कूल में बोर्ड द्वारा स्वीकृत या प्रकाशित न की गई किताबें या शैक्षणिक सामग्री पढ़ाई जाती पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जुर्माना या अन्य अनुशासनात्मक कदम शामिल हो सकते हैं।