फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE Date Sheet 2020: बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट, जानें कब है कौन सी परीक्षा

Sat, 18 Jan 2020 09:29 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
JKBOSE
विज्ञापन

JKBOSE Date Sheet 2020: शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग में दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए डेटशीट जारी कर दी हैं। ध्यान दें कि ये रेगुलर विद्यार्थियों के लिए जारी की गई है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र इस खबर में आगे दिए पर भी क्लिक करके अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


मुख्य जानकारी - 
(10वीं के छात्रों के लिए)

  • कक्षा 10वीं की परीक्षा 29 फरवरी और 12वीं की 27 फरवरी से शुरू होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 11 बजे शुरू होंगी। 
  • कक्षा 10वीं की 29 फरवरी को अंग्रेजी, 3 मार्च को सोशल साइंस, 7 मार्च को गणित, म्यूजिक, पेंटिंग, आर्ट एंड ड्राइंग, 11 मार्च को साइंस (फिजिक्स, केमेस्ट्री, लाइफ साइंस, होम साइंस), 14 मार्च को हिंदी-उर्दू, 17 मार्च को वोकेशनल (हेल्थकेयर, रिटेल, टूरिज्म, सूचना तकनीकी, सिक्योरिटी, कृषि, ब्यूटी वेलनेस, मीडिया, फिजिकल एजुकेशन) और 18 मार्च को एडिशनल एवं ऑप्शनल की परीक्षा होगी। म्यूजिक साइंस, होम साइंस, कंप्यूटर साइंस और साइंस के प्रैक्टिल 24 मार्च को होंगे।
  • इसके लिए विद्यार्थियों को अपने अपने संस्थान के हेड से संपर्क कर इसकी जानकारी लेनी होगी। 17 फरवरी तक विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- गांधीजी से पहले भारतीय नोटों पर होती थी इनकी तस्वीर
 

(12वीं के छात्रों के लिए)

  • 12वीं की परीक्षा के तहत विज्ञान संवर्ग की 27 फरवरी को जियोलाजी, बायो टेक्नालाजी, माइक्रो बायोलाजी व बायो केमेस्ट्री, दो मार्च को सामान्य अंग्रेजी, पांच मार्च को केमेस्ट्री, दस मार्च को फिजिक्स, 12 मार्च-ज्योग्राफी, 16 मार्च-मैथ्स, 19 मार्च-बायोलाजी(बॉटनी-जूलॉजी) व सांख्यिकी, 23 मार्च-कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, इनवायरोमेंट साइंस, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन, इस्लामिक स्टडीज, वैदिक स्टडीज, बुद्धिस्ट स्टडीज व इलेक्ट्रानिक्स तथा 26 मार्च को आईटी, रिटेल, हेल्थकेयर व टूरिज्म की परीक्षा होगी।
  • कला संवर्ग में 27 फरवरी को उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी व भोटी, दो मार्च को सामान्य अंग्रेजी, पांच मार्च को अरबिक, पर्सियन, संस्कृत व अर्थशास्त्र, दस मार्च को होम साइंस, इतिहास व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 12 मार्च को ज्योग्राफी, साइकोलाजी, म्यूजिक, फिलोस्फी व एजुकेशन, 16 मार्च को मैथ्स, एप्लाइड मैथ्स व सोशियोलाजी, 19 मार्च को पालीटिकल साइंस व सांख्यिकी, 23 मार्च को कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, इनवायरोमेंट साइंस, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन, इस्लामिक स्टडीज, वैदिक स्टडीज, बुद्धिस्ट स्टडीज, ट्रेवल, टूरिज्म व होटल मैनेजमेंट एवं अंग्रेजी साहित्य तथा 26 मार्च को आईटी, रिटेल, हेल्थकेयर व टूरिज्म की परीक्षा होगी। 
  • होम साइंस संवर्ग में दो मार्च को सामान्य अंग्रेजी, पांच मार्च को क्लोथिंग फार द फेमिली, दस मार्च को ह्यूमन डेवलपमेंट, 16 मार्च को एक्सटेंशन एजुकेशन, 23 मार्च को कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, इनवायरोमेंट साइंस, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन, इस्लामिक स्टडीज, वैदिक स्टडीज, बुद्धिस्ट स्टडीज, ट्रेवल, टूरिज्म व होटल मैनेजमेंट तथा 26 मार्च को आईटी, रिटेल, हेल्थकेयर व टूरिज्म की परीक्षा होगी।
  • वाणिज्य संवर्ग में 27 फरवरी को बिजनेस स्टडीज, दो मार्च को सामान्य अंग्रेजी, पांच मार्च को इंटरप्रन्योरशिप इकोनामिक्स, दस मार्च को बिजनेस मैथेमेटिक्स व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 19 मार्च को एकाउंटेंसी, 23 मार्च को कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, इनवायरोमेंट साइंस, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन, इस्लामिक स्टडीज, वैदिक स्टडीज, बुद्धिस्ट स्टडीज, ट्रेवल, टूरिज्म व होटल मैनेजमेंट और 26 मार्च को आईटी, रिटेल, हेल्थकेयर व टूरिज्म की परीक्षा होगी।
10वीं कक्षा के अपनी डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं कक्षा के अपनी डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें- कैसे बनते हैं अंतरिक्ष यात्री? आसान नहीं राह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें