जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कश्मीर डिवीजन के लिए 11वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी, वे जेकेबीओएसई (JKBOSE) की आधिकारिक साइट jkbose.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, नीचे रिजल्ट चेक करने के विभिन्न चरणों के बारे में बताया जा रहा है उनकी मदद से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है।
-यहां होम पेज पर अभ्यर्थियों को कश्मीर डिवीजन के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां अभ्यर्थियों को अपना लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
गौरतलब है कि बोर्ड ने जम्मू डिवीजन के लिए ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट 7 अप्रैल को जारी किया था। इस साल जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 11वीं की फाइनल परीक्षा स्थगित कर दी है। कोरोना वायरस की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से परीक्षा स्थगित की गई है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा को भी स्थगित किया गया है।