परीक्षा में शामिल रहे छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल jkbose.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट 2023 देख सकते हैं। छात्र जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। जेकेबीओएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा सॉफ्ट जोन के लिए 09 मार्च से 05 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि हार्ड जोन के लिए 08 अप्रैल से 09 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी।
लड़कियां लड़कों से आगे
जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल लड़कियों ने 81.68% के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया, जबकि लड़कों ने 78.23% हासिल किया।
इस साल कुल 1,48,701 परीक्षार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिनमें से 1,18,791 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि 29789 उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 09 जून को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 2023 जारी किया था। इस वर्ष कक्षा 12वीं के लिए कुल 65 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा के लिए 1,27,636 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से 82,441 ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है।