फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIPMER MBBS 2019: काउंसलिंग का होगा लाइव टेलीकास्ट, एडमिशन चाहिए तो ध्यान रखें ये बातें

Wed, 26 Jun 2019 12:45 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जिपमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) एमबीबीएस एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आज, यानी 26 जून 2019 से शुरू कर रहा है। जो अभ्यर्थी जिपमर की लिखित परीक्षा में सफल हुए थे, वे इस काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। यह जिपमर एमबीबीएस 2019 काउंसलिंग का पहला राउंड है, जो 26 जून 2019 से शुरू होकर 28 जून 2019 तक चलेगा।

विज्ञापन


काउंसलिंग की यह प्रक्रिया उन 2055 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने जिपमर एमबीबीएस 2019 की लिखित परीक्षा पास की थी। परीक्षा 02 जून 2019 को आयोजित की गई थी।

जिमपर के एमबीबीएस कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने से पहले अभ्यर्थियों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं, इस बार जिपमर काउंसलिंग की लाइव टेलीकास्टिंग भी कर रहा है। ऐसी सभी महत्वपूर्ण बातें हम आपको आगे बता रहे हैं...

विज्ञापन

  • काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए आवंटित केंद्र पर सभी जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर जाएं।
     
  • जिपमर पुड्डुचेरी एमबीबीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए कुल तीन राउंड्स में काउंसलिंग का आयोजन करेगा।
     
  • इसके अलावा काउंसलिंग का एक एडिशनल राउंड होगा, जहां जिपमर परीक्षा क्वालिफाई करने वाले सभी अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।
     
  • काउंसलिंग के हर राउंड के लिए एक संस्थान द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी की जाएगी। इसमें उन अभ्यर्थियों की रैंक का उल्लेख रहेगा, जिन्हें काउंसलिंग में बुलाया जाएगा। सभी जरूरी दस्तावेजों का भी उल्लेख रहेगा।
     
  • मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को पहली राउंड की काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। आवंटित राउंड में जो अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें अगले राउंड में मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को फिर ओपन राउंड में ही अवसर मिलेगा।
     
  • काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या जिपमर में एमबीबीएस कोर्सेज के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या की आठ गुनी होगी।
     
  • जिपमर एमबीबीएस एडमिशन के लिए काउंसलिंग का दूसरा राउंड 24 जुलाई 2019 और तीसरा राउंड 21 अगस्त 2019 से शुरू होगा।
 
यह भी पढ़ें: NEET UG 2019: स्टूडेंट्स को राहत, काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

कैसे होगी काउंसलिंग की लाइव टेलीकास्टिंग
विज्ञापन

एमबीबीएस पहले राउंड की काउंसलिंग को लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। 26 जून 2019 से लेकर 28 जून 2019 तक रोज दोपहर 2 बजे से लाइव टेलीकास्ट होगा। इस संबंध में जिपमर ने एक सूचना भी जारी की है। इसमें बताया गया है कि लोग डेस्कटॉप, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट पर नीचे दी गई लिंक से लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। दक्षिण भारत में सभी मेडिकल कॉलेजों में लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें: NEET UG 2019: उत्तर प्रदेश की मेरिट लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

लाइव टेलीकास्ट की लिंक - https://nrcmedia.nmcn.in/userportal/index.html#/home/main

यह लिंक सिर्फ काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान ही एक्टिव होगी।

जिपमर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

लाइव टेलीकास्ट के संबंध में जिपमर की सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें