फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIPMAT Result 2022: जिपमैट परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

Fri, 29 Jul 2022 10:42 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JIPMAT Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से JIPMAT 2022 का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश के 78 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
Tamil Nadu 10th 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JIPMAT Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानि की NTA ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट/JIPMAT 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम को गुरुवार 28 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

JIPMAT Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से JIPMAT 2022 का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश के 78 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। बता दें कि इस जिपमैट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से सफल उम्मीदवारों को आईआईएम बोधगया और आईआईएम जम्मू में मैनेजमेंट में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा। 

JIPMAT Result 2022: स्कोरकार्ड देखने के लिए ये जानकारियां जरूरी
जिन उम्मीदवारों ने JIPMAT परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें अपने परिणाम को चेक करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां जाकर उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग कर के लॉगिन करना होगा।    
विज्ञापन

JIPMAT Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक करें-:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  jipmat.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JIPMAT 2022 Result 2022 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें