राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेआईपीएमएटी 2021 परीक्षा के लिए सुधार विंडो खोल दी है। इस सुधार विंडो के जरिए अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी प्रबंधन प्रवेश परीक्षा में संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम के आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे जेआईपीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। जेआईपीएमएटी की ऑफिशियल वेबसाइट jipmat.nta.ac.in है।
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक एसएसएलसी एग्जाम 2021: 15 जुलाई व 17 जुलाई को मॉक टेस्ट, 19 जुलाई से परीक्षा शुरू
12 जुलाई तक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन में सुधार
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेआईपीएमएटी परीक्षा के लिए सुधार विंडो 12 जुलाई तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी 12 जुलाई रात 11.50 बजे तक आवेदन फॉर्म में आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सुधार कर सकते हैं। उक्त परीक्षा के लिए सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही आवेदन में सुधार कर सकते हैं। उनको 12 जुलाई के बाद सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।
इसे भी पढे़ं-महाराष्ट्र: कोविड-मुक्त क्षेत्रों में अगले हफ्ते से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं
ऐसे करें आवेदन में सुधार
-सबसे पहले जेआईपीएमएटी( जिपमैट) की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको करेक्शन विंडो का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करे के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करना होगा।
-आखिर में अभ्यर्थियों को फॉर्म सबमिट करना होगा।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन में सुधार को बहुत सावधानी से करें, क्योंकि उनको सुधार का कोई और मौका प्रदान नहीं किया जाएगा।