फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सूबे में आठवीं कक्षा के छात्रों को नहीं देनी होगी कंपार्टमेंट परीक्षा, इस तरह पास होंगे फेल छात्र

Thu, 05 Nov 2020 03:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन

झारखंड में आठवीं कक्षा के छात्रों को कंपार्टमेंट की परीक्षा नहीं देनी होगी। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार नवंबर को आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को पुन: प्रकाशित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ऐसे में जो छात्र आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे, उनको अब कंपार्टमेंट की परीक्षा नहीं देनी होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NVS: जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू


 

Trending Videos

फिर से जारी किया जाएगा रिजल्ट
आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में जो छात्र पास नहीं हो पाए थे उनको ग्रेस मार्क्स देकर फिर से रिजल्ट जारी किया जाएगा। आठवीं कक्षा में असफल छात्रों को 20 फीसदी ग्रेस नंबर देकर पास किया जाएगा और उनका रिजल्ट फिर से जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-OJEE Counselling 2020: राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 
विज्ञापन

गौरतलब है कि झारखंड में आठवीं क्लास की परीक्षा जनवरी में आयोजित हुई थी। इस साल आठवीं कक्षा की परीक्षा में पांच लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। ऐसे में जब विभिन्न राज्यों में कंपार्टमेंट परीक्षा हो रही है, तो झारखंड ने आठवीं में फेल छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर पास करने और रिजल्ट को फिर से जारी करने का फैसला लिया है। ऐसे में अब विशेष परीक्षा आयोजित नहीं होगी और परीक्षाफल पुनः प्रकाशित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें