Jharkhand Board Exams 2022: परीक्षा का शेड्यूल
झारखंड बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से लेकर 20 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मार्च से लेकर 25 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी। परीक्षा को कोरोना से सावधानी बरतते हुए दो पाली में आयोजित किया जाएगा। दसवीं कक्षा की परीक्षा पहली और बारहवीं कक्षा की परीक्षा दूसरी पाली में ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर लिया है।
Jharkhand Board Exams 2022: दिव्यांगों के लिए अलग केंद्र की व्यवस्था
झारखंड बोर्ड ने परीक्षा में दिव्यांग छात्रों के लिए अलग परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। राजधानी रांची समेत सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी कराई जाएगी। छात्रों को परीक्षा में प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए अलग से समय दिया जाएगा।
Jharkhand Board Exams 2022: 2020 के बाद होगी परीक्षा
झारखंड बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन साल 2020 के बाद कराया जा रहा है। इससे पहले कोरोना महामारी के कारण परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। छात्रों को नवीं और ग्यारहवीं कक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर पास कर दिया गया था।