8वीं और 9वीं की डेटशीट जारी
झारखंड कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 जनवरी से शुरू होगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा 29 जनवरी से शुरू होगी। झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं और 9वीं की परीक्षाएं दो अलग-अलग पालियों में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक विषय में 50 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) और स्कूल स्तर पर 100 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। झारखंड, रांची में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग कक्षा 8वीं की परीक्षाओं के लिए OMR शीट का उपयोग करेगा।
पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
झारखंड बोर्ड के मॉडल प्रश्न पत्र 2025 के अनुसार, अधिकांश विषयों की परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी, जबकि गृह विज्ञान की परीक्षा 70 अंकों की निर्धारित की गई है। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं मुख्यतः 80 अंकों की होंगी, लेकिन भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान जैसे कुछ विषयों के लिए परीक्षा 70 अंकों की होगी।
JAC कक्षा 10 और 12 के मॉडल पेपर 2025 के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी, ताकि वे परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकें।
JAC 10वीं और 12वीं मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं।
- होमपेज पर “परीक्षा 2025 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित PDF फाइल को डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए मॉडल पेपर का प्रिंटआउट ले लें।