JEST 2020 Result: ज्वॉइंट एंट्रेंस स्क्रिनिंग टेस्ट (JEST) का रिजल्ट घोषित हो गया है। जिन अभ्यर्थियों ने JEST की परीक्षा दी है वो jest.org.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। JEST की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके आप अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कैसे देखें अपना JEST 2020 का रिजल्ट
-JEST 2020 का रिजल्ट देखने के लिए आप jest.org.in पर जाएं।
- आपको इस वेबसाइट के लेफ्ट साइड में लॉग इन करना है।
- यहां आपको स्कोर कार्ड लिंक दिखेगा।
- इस स्कोर कार्ड के जरिए ही आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- आप चाहें तो अपना रिजल्ट प्रिंट और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- IIT में दाखिले का सपना देखने वाली लड़कियों के लिए खुशखबरी, शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में मिलेगा ये तोहफा
आपको बता दें कि JEST की परीक्षा विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड करवाता है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी फिजिक्स एवं कंप्युटर साइंस में पीएचडी में दाखिले के पात्र होंगे।JEST की परीक्षा में प्राप्त स्कोर एक साल तक वैलिड होते हैं।