फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT में दाखिले का सपना देखने वाली लड़कियों के लिए खुशखबरी, शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में मिलेगा ये तोहफा

Wed, 11 Mar 2020 01:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले का सपना देखने वाली लड़कियों के लिए खुशखबरी है। आईआईटी परिषद ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से लड़कियों के लिए 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों में इजाफे का निर्णय लिया है। यह फैसला आईआईटी में पूर्वस्नातक (अंडरग्रेजुएट) कार्यक्रमों में लैंगिक संतुलन को सुधारने के लिए किया गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि लड़कियों के लिए इन अतिरिक्त सीटों को बिना शैक्षणिक सत्र 2019-20 में लिंग-तटस्थ उम्मीदवारों के लिए निर्धारित सीटों में घटोतरी के जरिए बढ़ाया गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब आईआईटी काउंसिल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में लड़कियों के लिंग संतुलन में सुधार के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में महिला अभ्यर्थियों के लिए सुपर्नूमैरेरी सीटों में 17 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन इस बार सीटों की इस बढ़ोतरी को 20 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन



इन अतिरिक्त सीटों का लाभ उन ही महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा जो कि JEE एडवांस 2020 की परीक्षा में क्वालिफाई होंगी। एंट्रेंस टेस्ट में प्राप्त स्कोर के आधार पर महिला अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए सीटें  आवंटित होंगी। 

इसे भी पढ़ें- IIT JEE 2020 : कल है आवेदन की आखिरी तारीख, यहां पढ़ें सभी अहम जानकारी
विज्ञापन



क्या इन सीटों पर मिलेगा आरक्षण का फायदा?
जेईई एडवांस 2020 परीक्षा क्वालिफाई के अलावा इन अतिरिक्त सीटों पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण की व्यवस्था भी लागू होगी। आपको बता दें कि इस साल सभी श्रेणियों में आईआईटी जेईई मेंस के लिए 2.5 लाख अभ्यर्थी योग्य होंगे। दरअसल, जेईई मेंस निकालने के बाद ही अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई होते हैं। पिछले साल जेईई मेंस में 2.45 लाख अभ्यर्थी निकले थे और इन अभ्यर्थियों के लिए जेईई एडवांस का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन


जेईई एडवांस निकालने के बाद ही देश के विभिन्न आईआईटी संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सेस में दाखिला मिलता है। इस साल जेईई मेंस की परीक्षा 5 अप्रैल को है और इसका रिजल्ट 30 अप्रैल को आएगा। इसके बाद जेईई एडवांस की परीक्षा होगी। जेईई एडवांस की परीक्षा इस बार 17 मई को होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां जो आपको याद रखनी है
जेईई मेंस के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख
-12 मार्च

फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख
13-16 मार्च के बीच

इसे भी पढ़ें- इंदिरा गांधी कला केंद्र से शॉर्ट टर्म कोर्स करने का सुनहरा मौका, दाखिले की आखिरी तारीख नजदीक


एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख
-20 मार्च, 2020

JEE मेंस 2020 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
-कंप्युटर बेस्ड टेस्ट- 5 अप्रैल 2020
-आंसर की और ओएमआर शीट- 21 अप्रैल, 2020
-आंसर की को चुनौती देने की तारीख- अप्रैल का आखिरी हफ्ता
- जेईई मेंस रिजल्ट- 30 अप्रैल, 2020

इसे भी पढ़ें- NEET Admit Card 2020 : जानिए NEET के लिए कैसे डाउनलोड करना है एडमिट कार्ड, जल्द होने वाला है जारी

JEE एडवांस 2020 शेड्यूल
-एप्लीकेशन फॉर्म रिलीज- 1 मई, 2020 
-एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 6 मई, 2020
-फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 7 मई, 2020
-एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 12 मई, 2020
-JEE एडवांस  परीक्षा की तारीख- 17 मई, 2020
- आंसर की रिलीज की तारीख- 27 मई, 2020

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें