फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP Admit Card 2023: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के एडमिट कार्ड पर अपडेट, जानें कब होगा जारी

Tue, 18 Jul 2023 05:39 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP Admit Card 2023: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड डाउनलोड की तारीख 16 जुलाई थी। लेकिन अभी तक यह जारी नहीं हो सका है। एडमिट कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
UP BEd JEE admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP UPJEE 2023 Admit Card: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) जल्द ही यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगा। इससे पहले एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख 16 जुलाई 2023 थी, लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका है। परीक्षा के पंजीकृत उम्मीदवार एक बार जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेईईसीयूपी परीक्षा 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 01 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यूपीजेईई परीक्षा 2023 राज्य में इंजीनियरिंग और फार्मेसी पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना जेईईसीयूपी आवेदन नंबर और पासवर्ड प्रदान करना होगा। जेईईसीयूपी 2023 एडमिट कार्ड केवल उन लोगों के लिए जारी किया जाएगा, जिन्होंने अंतिम तिथि से पहले जेईईसीयूपी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।

  • 'जेईसीयूपी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

  • यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें